Blog

बिलासपुर केन्द्रीय जेल में महाकुंभ, कैदियों ने जेल में किया गंगा स्नान, लगाई डुबकी

बिलासपुर/केन्द्रीय जेल बिलासपुर में आज सवेरे प्रयागराज महाकंुभ से मंगाये गये गंगा जल से कैदियों का सामूहिक स्नान करवाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर जेल में बंद कैदियों ने पहली बार आध्यात्मिक स्नान का आनंद उठाया। बिलासपुर केन्द्रिय जेल में बंद करीब दो हजार कैदियों ने हर-हर गंगे की जप के साथ डुबकी लगाई।


केन्द्रीय जेल में दो दिन पहले प्रयागराज से पहुंचे गंगा जल को पूजा- अर्चना कर विधि-विधान से जेल की चहार दीवारियों के भीतर लाया गया। कैदियों की भजन मण्डली ने जेल के मुख्य द्वार से गंगा जल को सुन्दरता से सजायी गई मटकियों में रख कर टंकियों और अन्य कैदियों तक पहुंचाया। महाकुंभ स्नान को लेकर जेल प्रशासन ने पहले से तैयारियां कर रखी थीं।

जेल अधीक्षक खोमेश मण्डावी ने बताया कि कैदियों के नहाने वाली टंकी को भी चारों तरफ से सजा लिया गया था। राज्य सरकार के साथ ही जेल प्रशासन ने अपनी ओर से 40 लीटर गंगा जल की व्यवस्था कर रखी थी, जिससे कैदियों ने स्नान किया। किसी ने लोटे से स्नान किया तो कईयों ने टंकी में डुबकी लगाई। कैदियों ने राज्य शासन के जेल में गंगा स्नान कराने की पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे कैदियों को मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *