Blog

अहिरवार समाज ने ने लगाया पूर्व महिला जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप

समाज के पदाधिकारियों के खिलाफ झूठी शिकायत कर प्रताड़ना की कोशिश का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग…….

बिलासपुर । अहिरवार समाज से जुड़ा एक गंभीर विवाद सामने आया है। समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूर्व महिला जिलाध्यक्ष पर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने, सामाजिक रीति-रिवाजों के खिलाफ बयानबाजी करने और समाज के खिलाफ भ्रामक शिकायतें कराने के आरोप लगाए हैं। इस मामले ने अब प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर भी हलचल बढ़ा दी है……

वीओ )शिकायत में बताया गया है कि अहिरवार समाज द्वारा विधिवत नियुक्त प्रदेश, जिला और महिला पदाधिकारियों के कार्यकाल के दौरान महिला जिलाध्यक्ष रहीं दुर्गा अहिरवार पर समाज की बैठकों में महिलाओं और पुरुषों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने, आपत्तिजनक टिप्पणी करने और विरोध करने पर विवाद व दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे। समाज का कहना है कि लगातार अनुशासनहीनता और सामाजिक मर्यादाओं के उल्लंघन के चलते 23 नवंबर 2025 को आयोजित सामाजिक बैठक में दुर्गा अहिरवार को महिला जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया, जिसकी सूचना प्रदेश और जिला स्तर तक दी जा चुकी है।समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि पद से हटाए जाने के बाद दुर्गा अहिरवार ने धमकी दी और कुछ व्यक्तियों को बहकाकर समाज के पदाधिकारियों के खिलाफ झूठी शिकायतें कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करवाईं। वहीं समाज ने स्पष्ट किया है कि जिन व्यक्तियों का हवाला शिकायतों में दिया गया है, उनके खिलाफ कभी बहिष्कार या पैसों की मांग नहीं की गई। अब समाज ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों पर रोक लगाई जा सके….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *