लापरवाही बरतने वाला पटवारी निलंबित….. मतगणना में ड्यूटी करना नहीं समझा उचित….SDM ने कार्यवाही की…..

KKC ब्रेकिंग बिलासपुर। एसडीएम पीयूष तिवारी ने लापरवाही बरतने वाले पटवारी को निलंबित कर दिया है।पटवारी को मतगणना स्थल में पहुंचने और सहयोग करने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी।लेकिन कार्य में लापरवाही बरतते हुए पटवारी ड्यूटी से ही गायब रहे।
आज कोनी में मतगणना स्थान पर जिले के कलेक्टर के निर्देश पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।जिसमें सरकंडा के पटवारी पराग महिलांगे की भी ड्यूटी लगी थी। एसडीएम पीयूष तिवारी ने पटवारी की ड्यूटी आज मतगणना स्थल में लगाई थी और समय से पहुंचने निर्देशित भी किया गया था।लेकिन पटवारी पराग महिलांगे ड्यूटी में।लापरवाही बरतते हुए मतगणना स्थान नहीं पहुंचा और न ही इसकी सूचना किसी को दिया।इस मामले में भयंकर लापरवाही बरतने वाले पटवारी पर एसडीएम ने कार्यवाही की गाज गिराई है।एसडीएम ने पटवारी को निलंबित कर दिया है।पटवारी को एसडीएम कार्यालय के कानूनगो शाखा पदस्थ कर दिया गया है।