Blog

आर्म्स एक्ट के तहत युवक पर हुई कार्रवाई

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने
आम लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि संजय सोनकर दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर
पहुंची और चाकू के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बीच सड़क पर खड़े होकर चाकू से बेवजह डरा रहा था जिसके कारण लोगो में दहशत बना हुआ था।फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *