आईपीएस,बटालियन और राज्य सेवा के पुलिस अधिकारियों का जल्द होगा तबादला,बटालियन में जमे हुए है राजपत्रित अधिकारी काफी सालों से….
बटालियन के जमे हुए है 10 साल से अधिक से
ट्रांसफर नहीं होने से बनी हुई है नाराजगी
बिलासपुर। पुलिस विभाग की नौकरी कभी इधर तो कभी उधर करना पड़ता है।
कही पर भी स्थाई नौकरी नहीं है।जिसके कारण पुलिस विभाग में पदस्थ जवान और अधिकारी वैसे ही परेशान रहते है।लेकिन प्रदेश में पदस्थ बटालियन में लगता है कि स्थाई नौकरी है तभी तो10 साल से अधिक समय से जमे हुए राजपत्रित अधिकारियों का तबादला होने का नाम नहीं ले रहा है।जबकि आईपीएस और डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला हो रहा है और लगातार उन्हें इधर से उधर भेजने का काम करते भी है।
दरअसल बात जिले की नहीं बल्कि प्रदेश स्तर की हो रही है।
जिनमें इन दिनों चर्चा है कि प्रदेश के कई एसपी बदले जाएंगे।इसके अलावा डीएसपी स्तर के अधिकारी के बीच भी बदलाव होगा और कई नए लोगों को जिले की कमान सौंपी जाएगी।
जिसकी सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है।
हालाकि इसमें किसका नम्बर कब लगेगा यह कोई नहीं जानता,लेकिन यह खबर जरूर आ रही है कि कुछ लोग जिले से हटना चाह रहे है और कुछ जिले में कंटिन्यू बने रहना चाहते है।
यही नहीं कई लोग सीएम,गृह मंत्री और अपने संबंधित मंत्री के पास जाकर अपनी हाजिरी लग रहे है।और अपने लिए मनपंसद जगह पाने के लिए एप्रोच लगा रहे है।
जिसमें यह खबर आ रही है कि इस बार आईपीएस के साथ बटालियन में भी बड़ा बदलाव होगा और डीएसपी स्तर के अधिकारियों में भी बड़ा बदलाव होने वाला है।
बटालियन में पदस्थ अधिकारियों का तबादला नहीं होने से बनी नाराजगी
बटालियन के राजपत्रित अधिकारी का ट्रांसफर नियम गृह विभाग से अलग है क्या,और जिला बल में पदस्थ राजपत्रित अधिकारियों का ट्रांसफर नियम अलग है, यदि दोनों का नियम एक ही है तो जिला बल वालों का 1, या दो तीन साल में ट्रांसफर हो जाता है और वही बटालियन में पदस्थ असिस्टेंट कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट के अधिकारी 10-12 साल से एक ही बटालियन में और एक ही जिले में प्रतिस्थापित हैं इनका कहीं ट्रांसफर क्यों नहीं हो रहा है । एक ही जिले में एक ही बटालियन में पूरी नौकरी काट देते हैं , एक ही बटालियन में लंबे समय तक प्रतिस्थापित होने से जवानों और अधिकारियों का भी मन कार्य के प्रति रुचिकर नहीं होता है और वह अपने कार्यों से बोर हो जाते हैं छत्तीसगढ़ में कुछ 22 बटालियन है और एक एस टी एफ और एक वीआईपी बटालियन भी है जो अलग-अलग जिलों में स्थापित है
जिन तबादला होने का नाम हो नहीं लिया जा रहा है
कई जिलों के एसपी बदलेंगे
छत्तीसगढ़ में कई जिलों के एसपी बदल सकते हैं।उनमें जगदलपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, दुर्ग, बिलासपुर, सूरजपुर, बेमेतरा, मुंगेली, एमसीबी, कोरबा शामिल है। बताया का रहा है कि इन जिलों के एसपी के या तो दो साल हो चुके है या फिर ढाई साल से अधिक हो चुके हैं।
ऐसे कुछ लोगो को बदलने की चर्चा जोरों से है।हालाकि इस बीच कुछ को कंटिन्यू किया जा सकता है या फिर किसी जिले की या फिर बड़ी जिम्मेदारी दे सकते है।
कमांडेंट भी जल्द होंगे चेंज
छत्तीसगढ़ में आर्म्स फोर्स की 22 बटालियन हैं। इनमें से आधे-से-अधिक बटालियनों में डबल चार्ज में कमांडेंट हैं। याने एक के पास दो-दो, तीन-तीन बटालियनों के चार्ज हैं। गृह विभाग अब इन बटालियनों में नए कमांडेंट की नियुक्ति करेगी। राज्य पुलिस सेवा के 2007, 08 बैच के अधिकारियों को सरकार कुछ बटालियनों में कमांडेंट बनाने पर विचार कर रही है।
प्रदेश के कई डीएसपी भी बदले जाएंगे
सूत्रों से खबर निकलकर आ रही है कि प्रदेश के कई डीएसपी भी बदले जाएंगे।इसके लिए लिस्ट बनाई जा रही है।खबर है कि जिले में ज्यादा दिनों तक रहने वाले डीएसपी /एसडीओपी / सीएसपी को बदला जायेगा।जिसकी सुगबुगाहट जोरो से है और कुछ लोग अभी से गृह मंत्री और रायपुर अपने आका के घर जाकर माथा टेकना और एप्रोच तक लगाना शुरू कर दिए है।ताकि उनकी मनपंसद जगह मिल सके।इसके लिए समय निकालकर रायपुर के लिए दौड़ लगा रहे है।