Blog

दिल्ली पुलिस परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़..

पुलिस ने अभ्यर्थी को रंगे हाथों दबोचा, ब्लूटूथ व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

बिलासपुर।सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल करते एक अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीटीबी कॉलेज फरहदा सीपत में 9 जनवरी 2026 को एसएससी द्वारा आयोजित हेड कांस्टेबल दिल्ली पुलिस-2025 परीक्षा संपन्न कराई जा रही थी। परीक्षा का समय शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित था। इसी दौरान परीक्षा केंद्र के वैन्यू मैनेजर विजय कुमार लहरे निवासी ग्राम बघमार, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली; वर्तमान निवासी अमेरी चौक, बिलासपुर ने थाना सीपत में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि एक अभ्यर्थी मोहित मीना परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व ब्लूटूथ की मदद से नकल करते पाया गया है। शिकायत के आधार पर सीपत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई
करते हुए आरोपी मोहित मीना पिता गाजीराम मीना, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेकंड बसवा, थाना बसवा चंदर बॉस कुआं की धानी, जिला दौसा, राजस्थान को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *