Blog
आधी रात चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। आधी रात चाकू लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चाकू जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सरकंडा पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस की टीम प्रथम हॉस्पिटल बहतराई रोड की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान आधी रात को बीच सड़क पर एक युवक चाकू लहराते हुए घुम रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। उसके पास से चाकू जब्त कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम सुमित उर्फ सेट्ठी पाण्डेय (उम्र 20) निवासी चिंगराजपारा स्कूल के पास बताया। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है