Blog

आम जनता को परेशान करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस द्वारा कोनी क्षेत्र में मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम तुरकाडीह चौक में एक व्यक्ति अपने पास तलवार रखकर आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशान कर रहा है। सूचना पाकर तत्काल थाना प्रभारी के दिशा निर्देश पर पेट्रोलिंग तत्काल घटना स्थल तुरकाडीह चौक पहुंचा जहां पर दयाशंकर लोनिया नाम का व्यक्ति अपने पास तलवार रखकर आसपास आने जाने वाले व्यक्ति को डरा धमका रहा था जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया पूछताछ के दौरान दयाशंकर लोनिया अपना अपराध कबूल किया जिसे गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *