Blog

रेतघाट टेंडर में जबरदस्त मुकाबला,नीरतु का ठेका अमित यादव को मिला…

नीरतु रेतघाट का बड़ा टेंडर,अमित यादव की लगी लॉटरी….

बिलासपुर ।जिले में खनिज विभाग द्वारा रेतघाटों के टेंडर की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इसी क्रम में आज नीरतु रेतघाट का टेंडर खोला गया, जिसमें बड़ी संख्या में आवेदकों ने हिस्सा लिया। विभाग के अनुसार इस रेतघाट के लिए कुल 506 आवेदन फॉर्म भरे गए थे। जांच के दौरान इनमें से 6 फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए, जबकि 500 आवेदन मान्य पाए गए। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी पात्र आवेदकों की सामान्य बोली पूरी की गई और दस्तावेजों की नोटरी जांच के बाद अंतिम चरण पूरा हुआ।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए टेंडर की प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम से पूरी की गई। सभी पात्र उम्मीदवारों की रैंडम लॉटरी डाली गई, जिसके परिणामस्वरूप आज अमित यादव के नाम पर नीरतु रेतघाट की लॉटरी निकली है।
अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया शासन के निर्देशों और नियमों के तहत की गई है, ताकि रेतघाटों के संचालन में किसी भी तरह की अनियमितता या विवाद की गुंजाइश न रहे। टेंडर परिणाम जारी होने के बाद अब संबंधित रेतघाट जल्द ही निर्धारित शर्तों के अनुसार आवंटित कर दिया जाएगा।नीरतु रेतघाट के लिए भारी संख्या में आवेदन आने से यह साफ हो गया है कि जिले में रेतघाटों के संचालन को लेकर प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है।

*506 में से 500 आवेदन सही,नीरतु रेतघाट का ठेका तय*

जिले के रेत घाट के लिए प्रदेश के अलावा बाहर से भी रेत घाट का टेंडर लेने के लिए रेत माफियाओं की भीड़ लगी रही।इसके साथ ही फॉर्म को पूरी पारदर्शिता और बारीकी से जांच करके एकत्रित किस गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *