Blog

एसएसपी तखतपुर थाना का आकस्मिक निरीक्षण,कुछ पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया लाइन अटैच

बिलासपुर । एसएसपी ने रविवार को तखतपुर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी से बीट व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई।

थाना क्षेत्र के कुल 79 ग्रामों में 14 झगड़ालू ग्राम चिन्हांकित है। इन ग्रामों में अवैध शराब, मारपीट एवं भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें अधिक प्राप्त होने की जानकारी मिली। इस पर थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ को अवैध शराब के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर निरंतर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।


ग्राम बराही परसाकांपा क्षेत्र में पूर्व में एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के दौरान अवैध शराब जब्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। इस प्रकार की कार्रवाई को और अधिक प्रभावी एवं सतत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में पदस्थ कुछ कर्मचारियों के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त होने तथा अपराध नियंत्रण एवं जनसंपर्क के संबंध में उनकी कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त किए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव रक्षित केन्द्र सम्बद्ध किया गया है।
अवैध शराब के कारोबार में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं बाउंड ओवर की कार्रवाई करने तथा बांड का उल्लंघन करने पर नियमानुसार राशि जब्त कराने के निर्देश दिए गए। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त महिलाओं को महिला स्व-सहायता समूह एवं शासन की योजनाओं से जोड़कर वैकल्पिक आजीविका के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान बीट कर्मचारियों को अपने क्षेत्र के ग्रामों, अपराधियों एवं स्थानीय समस्याओं की पूर्ण जानकारी रखने तथा झगडालू ग्रामों में अपराधों की विस्तृत जानकारी संकलित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। संगठित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।सीएम हेल्पलाइन की 19 शिकायतों एवं चरित्र सत्यापन प्रकरणों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश भी दिए गए है।
निरीक्षण के दौरान
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा
नूपुर उपाध्याय भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *