बिलासपुर में भाजपा का बड़ा प्रशिक्षण कैंप, एसएआर को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह….

चुनाव आयोग के फैसले पर बीजेपी सक्रिय, एसएआर को लेकर प्रशिक्षण सत्र आयोजित
चुनाव तैयारी की कमान संभाले बीजेपी, एसएआर पर कार्यकर्ताओं को किया तैयार
किरण सिंहदेव बोले-एसएआर है लोकतंत्र की मजबूती का माध्यम,कार्यकर्ताओं ने किया समर्थन
बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित एसएआर प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्साह और जोश स्पष्ट नजर आया। यह प्रशिक्षण प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक बिलासपुर स्थित सीएमडी चौक उद्योग भवन में आयोजित की गई। जिसमें जिले भर से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया, उसमें होने वाली त्रुटियों के सुधार और चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देना रहा।
दरअसल कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसएआर को लेकर लिया गया निर्णय 22 साल बाद लागू हो रहा है, जो पूरी तरह आवश्यक और समयानुकूल है। उन्होंने कहा कि मतदाता जहां रहते हैं, उनका नाम वही दर्ज होना चाहिए, और जहां नाम नहीं है, उस पर स्वाभाविक रूप से विचार-विमर्श होना चाहिए। यह प्रक्रिया पारदर्शी चुनाव प्रणाली को मजबूती देने का महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रतिबद्धता है कि एसएआर प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा किया जाए और इसके लिए कार्यकर्ताओं को सटीक जानकारी और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश के सभी संभागों में ऐसे प्रशिक्षण सत्र लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विषयों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।प्रशिक्षण में शामिल कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के फॉर्म,जैसे फॉर्म 6, 7 और 8 को भरने, पुराने नाम हटाने, नए नाम जोड़ने और त्रुटियों को ठीक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि बूथ स्तर पर मतदाताओं से कैसे संवाद स्थापित किया जाए और उन्हें किस तरह जागरूक किया जाए।कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के मद्देनजर सतर्क, सक्रिय और जिम्मेदार रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एसएआर सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ता इसे सफल बनाकर प्रदेश में मजबूत चुनाव व्यवस्था के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क करें और अपने क्षेत्र के बूथ लेबल तक के कार्यो की समीक्षा करें
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि एसआईआर के लिए कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क करें और अपने क्षेत्र के बूथ लेबल तक के कार्यो की समीक्षा करें। हर बैठक में लोगो से नयी-नयी जानकारियां मिलती है। अतः कार्यकर्ताओं को मैदानी स्तर पर जनसंपर्क कर प्रयास करना चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथों में जाकर बीएलए से मिले और उनके कार्यो के संबंध में जानकारी हासिल करें। इन सभी लोगो की सक्रियता बनाये रखें, ताकि सभी मतदाताओं का नाम जुड़ सके, जो नये मतदाता है उनका नाम भी सूची में अवश्य जुड़वाये। किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिये। फार्म भरवाने के पश्चात उन सभी का नाम अपडेट होता है या नहीं पोर्टल के माध्यम से चेक करें।
अपनी पूरी ताकत इस कार्यक्रम के लिए लगा दे। 22 वर्षो बाद यह आयोजन हो रहा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जितने भी प्रभारी है अपनी पूरी ताकत इस कार्यक्रम के लिए लगा दे। 22 वर्षो बाद यह आयोजन हो रहा है अतः इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का गफलत न करें। आप सभी का दायित्व बंटा हुआ है, जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे निष्ठा व पूर्ण ईमानदारी से करें। आप लोगो की क्षमता पर हमें पूर्ण विश्वास है।
इसके पूर्व लद्दाख के पूर्व सांसद एवं एसआईआर के छत्तीसगढ़ प्रभारी जामयांग त्येरिंग नायाग्याल ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर की गई।
विधायक पूर्व विधायक और भाजपा के दिग्गज नेताओं समेत कई लोग रहे मौजूद
बैठक में प्रमुख रूप से बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, एसआईआर के संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा, सांसद राधेश्याम राठिया, कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक ननकीराम कंवर, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, नवीन माखंडे, प्रणव मरपच्ची, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, हर्षिता पाण्डेय, विद्या सिदार, ऋतु चौरसिया, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, दीनानाथ केशरवानी, लालजी यादव, वैभव वैष्णव, रामजी भारती, डॉ.खिलावन साहू, जगन्नाथ पाणिग्राही, वेदराम जांगड़े, संयोगिता सिंह जूदेव, टिकेश्वर सिंह गवेल, अरूण शर्मा, कविशरण वर्मा, सोनसाय देवांगन, कृष्णकांत चंद्रा, महेश साहू, जनप्रकाश पटेल, सत्यानंद राठिया, ललित यादव, दीपक सिदार, मनीष गांधी, शिशुपाल गुप्ता, अरूणधर दीवान, कमल गर्ग, डॉ.दिनेश जांगड़े, संतोष चौहान, ज्योतिलाल पटेल, अमित तिवारी, द्वारिका प्रसाद साहू, नरेन्द्र बाबा गोस्वामी, राकेश चतुर्वेदी, अजय कंवर, विजय बहादुर सिंह जगत, लक्ष्मी यादव, राजेन्द्र अग्रहरि, अजय कुमार चंद्रा, कुल सिंह कंवर, नवदीप प्रकाश, संजय शर्मा, अमीलाल चौहान, संतोष लहरे, रिंकू सिंह, पेंगनलाल वर्मा, अजीत सिंह भोगल, समीर शुक्ला, विकास शर्मा, अम्बेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।