ऑपरेशन मजनू के तहत मनचले युवकों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही

बिलासपुर /मुंगेली /
नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी करने वाले मनचले युवकों को लालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए युवकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई है।
लालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरहट के मनचले युवकों ने स्कूल से वापस आ रही नाबालिक बालिकाओं के साथ छेडछाड की। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों को अवगत कराया गया।
इसके बाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए ।पुलिस ग्राम हरनाचाका पहुंची जहां चौक में ग्रामीणों की काफी ज्यादा मात्रा में भीड इक्ट्ठा थी जिन्होने मनचले दो युवकों को पकडकर रखा था जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम सूरज पटेल व सम्मत पटेल बताए जो देवरहट के रहने वाले थे। जो नशे की हालत में थे।पकड़े गए युवक पुलिस से बच कर भागने का प्रयास करने लगे,जिन्होने नाबालिकों से स्कूल से वापस आते समय रास्ता रोक कर छेडछाड करना जुर्म स्वीकार किया।पकड़े गए युवकों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।