Blog

आपस में झगड़ा करना युवकों को पड़ा महंगा……बीच सड़क में बने मुर्गा

अशांति फैलाने वाले युवको को पुलिस ने बनाया मुर्गा……

बिलासपुर। आपस में लड़ाई – झगड़ा करके क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 10 असामाजिक तत्वों को सरकण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के पहले पुलिस ने सभी को बीच चौक में कान पकड़कर उठक बैठक कराया।

सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि अशोक नगर चौक में कुछ लड़के आम रास्ते पर आपस में वाद विवाद कर शांतिभंग कर रहे हैं। उनके लड़ाई झगड़े से लोग भय का माहौल बन गया है। सूचना पर तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम को आते देख कुछ लड़के भागने लगे लेकिन कई लड़के मौके पर खड़े रहे। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास किया तो पुलिस टीम के साथ ही बहस करने लगे। यही नहीं पूर्व में हुई मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए पुलिस टीम के साथ विवाद करने लगे। घटना के संबंध में तत्काल एसएसपी रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिए। आरोपियों हिमांशु श्रीवास पिता मन्नू राम श्रीवास उम्र 22 वर्ष,अमन लहरे पिता राजू लहरे उम्र 27 वर्ष.सहारा यादव पिता संतोष यादव उम्र 28, तीनो निवासी एकता कालोनी अशोक नगर, गौकरण उर्फ कोंदू साहू पिता ललित साहू उम्र 21 वर्ष तीनों निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर,सुदामा साहू पिता आर्यन साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर,नंदराम श्रीवास पिता दुर्गा श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी बंधवापारा ,अभिषेक गोश्वामी उर्फ अंशु पिता चेतन गोश्वामी उम्र 20 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर ,करण यादव उर्फ के.डी पिता फेकूराम यादव उम्र 19 वर्ष निवासी मुरूम खदान ईमलीबाड़ा अशोक नगर,खिंटू साहू उर्फ टंकू पिता राम भवन साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बगदई मंदिर अशोक नगर
और गणेश यादव उर्फ दादू पिता घासीराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर
को पकड़कर थाना लाया गया और प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *