ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन, बिलासपुर मंडल की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

बिलासपुर।ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन, बिलासपुर मंडल की कार्यकारिणी समिति की बैठक पंजाब नैशनल बैंक की उसलापुर शाखा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के चेयरमैन ललित अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेंद्र चावड़ा, सचिव रूपरतन सिंह, उपाध्यक्ष पार्थो घोष, कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल सहित रवि पटनायक, रामकुमार जायसवाल, रवि टंडन एवं अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की। विगत छह वर्षों के बाद एकबार फिर से एआईपीएनबीओए बिलासपुर मंडल के अध्यक्ष ओमी वर्मा, सचिव गजानन राठौड़, अरविंद मिश्रा विशेष रूप से बैठक में शामिल होकर पुनः एक सिक्के के दो पहलू को पुनः जोड़े रखने का आश्वासन दिया। दोनों संगठनों के नेतृत्व ने कदम से कदम मिला कर पंजाब नैशनल बैंक के विकास हेतु सम्मानित ग्राहकों और उसके पूर्व व वर्तमान स्टॉफ के हितों की रक्षा हेतु हर संभव संयुक्त प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में पेंशनर्स के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान, संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार तथा आपसी समन्वय को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
अंत में सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा पेंशनर्स के कल्याण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।