35 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हिर्री में 20 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर धराया, मोटर सायकल भी जब्त
बिलासपुर ।पुलिस ने नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सरकंडा थाना क्षेत्र में ग्राम चिल्हाटी के जंगल में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब बना रहे सूरज धनवार को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 30 लीटर और 5 लीटर की प्लास्टिक डिब्बियों में भरी कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 7000 रुपये है, और 320 रुपये की बिक्री की रकम जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।इसी तरह हिर्री थाना क्षेत्र में बनरंग चौक के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हुक्मलाल नामक आरोपी को 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब की कीमत लगभग 4000 रुपये आंकी है और परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जब्त कर लिया। आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।