कमरतोड़ बिजली बिल के विरोध में कांग्रेस का जंगी आंदोलन आज,तिफरा बिजली कार्यालय का होगा घेराव
बिलासपुर।ज़िला कांग्रेस कमेटी शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बिजली कार्यालय तिफरा का घेराव करने का ऐलान की है। इस घेराव में तखतपुर,बिल्हा, सकरी, सिरगिट्टी,तिफरा, बिलासपुर शहर, मस्तूरी, सीपत, बेलतरा, बेलगहना, कोटा, रतनपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे ।
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि जनता महंगाई और कर वृद्धि ,बुलडोज़र संस्कृति से पहले से ही परेशान है, स्मार्ट मीटर से बिजली बिल जनता की कमर तोड़ रही है, एक कनेक्शन , कम खपत में बिजली बिल हजारों रुपये में दिया जा रहा, शिकायत का निवारण न करते हुए बिल की राशि को समायोजन की बात बिजली विभाग के अधिकारी करते है ,यह बिजली विभाग की गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है , जिससे गरीब उपभोक्ता खासा परेशान है ,विष्णुदेव साय सरकार जनता की किसी भी समस्या को हल करने की ओर कोई पहल नही कर रही है, इन समस्याओं से जनता जूझरही है उसके बाद डेढ़ साल में चौथी बार बिजली बिल में बढ़ोत्तरी करना जनता के साथ अन्याय है, जबकि कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ कर दी थी ,जिससे आम उपभोक्ता को बड़ी राहत थी ,
इन्ही सब मुद्दों को लेकर बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
कांग्रेस जन दोपहर 12.00 बजे तक तिफरा बिजली कार्यालय के सामने इकट्ठा होंगे फिर घेराव किया जाएगा । जिसमे पूरे जिले से कांग्रेसजन शामिल होंगे ।