Blog

आदतन बदमाश छुपा था शहर में, धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार

बिलासपुर। कोरबा के आदतन अपराधी को बिलासपुर में छिपकर रहने और धारदार हथियार रखने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से ही जिला बदर की कार्रवाई हो चुकी थी, लेकिन वह आदेश का उल्लंघन कर बिलासपुर में रह रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सिविल लाइन टीआई सुम्मत साहू ने बताया कि गुरुवार शाम को सूचना मिली थी कि एक युवक धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने भारतीय नगर के पास घेराबंदी कर दीपक उर्फ चिन्ना पांडेय (35), निवासी बुधवारी बाजार, कोरबा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद किया गया।

जिला बदर के बावजूद रह रहा था बिलासपुर में

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दीपक उर्फ चिन्ना पांडेय कोरबा का कुख्यात बदमाश है। अप्रैल 2023 में कोरबा कलेक्टर ने उसे एक साल के लिए जिला बदर किया था। आदेश के तहत उसे कोरबा और सीमावर्ती जिलों से बाहर रहने को कहा गया था, लेकिन वह बिलासपुर के मोपका क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।पुलिस ने मामले की जानकारी कोरबा पुलिस को भेज दी है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *