Blog

करीब 3 लाख रूपये की सोने चांदी एवं कपड़ा सहित भूले बैग को बैग स्वामी को सौपा

बिलासपुर ।सोने चांदी से भरे बैग को बस से उतरने के बाद शिवघाट के पास बैग भूल गया था। पुलिस ने सीसीटीव्ही से जांच करने के बाद बैंग मालिक को बैग सौपा।

दरअसल शेख आलमगीर हैदर नगर जिला पलामू झारखंड का रहने वाला है वह अपने ससुराल बिलासपुर आया था। बस से उतरने के बाद वह अपना बैग जिसमें सोने चांदी एवं कपड़ा रखा था, उसे भूलवश शिवघाट के पास छोड़कर चला गया था। रात्रि गस्त के दौरान सरकंडा पुलिस को सूचना मिलने पर बैग को सुरक्षार्थ थाना में रखा गया एवं बैग मालिक की पतासाजी की गई, सीसीटीवी खंगालने के बाद बैग मालिक शेख आलमगीर पिता शेख नजीर उम्र 27 साल पता हैदर नगर जिला पलामू झारखंड का होना पाया गया ।रह उसे तलब कर बैग में लगा ताला खुलवाया गया, जिसने बताया कि बैग में करीब 3 लाख रूपये का सोना चांदी एवं कपडा है, जिसे सुरक्षित पाकर बिलासपुर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *