Blog

कलेक्टर के आदेश पर प्राचार्य को हटाया गया

दो शिक्षकों ने मिलकर की थी शिकायत

बिलासपुर। पंडित रामदुलारे दुबे स्कूल की प्रभारी प्राचार्य पूर्णिमा मिश्रा को कलेक्टर के आदेश पर तबादला कर सेंदरी स्कूल भेजा गया है। प्रभारी प्राचार्य पर शिक्षक लगातार आरोप लगा रहे थे। आरोपो पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सेंदरी स्कूल में प्राचार्य बनाया गया है।
सरकंडा स्थित पंडित रामदुलारे दुबे स्कूल की प्रभारी प्राचार्य पूर्णिमा मिश्रा पर दो शिक्षकों ने गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें एक शिक्षक दिव्यांग व शिक्षिक विशेष जाति विशेष से है। दोनों शिक्षकों ने कलेक्टर,एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी थी, जिसमें प्राचार्य पूर्णिमा मिश्रा पर छात्रों और शिक्षक के विषय में भ्रामक जानकारी देकर विवाद खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा था। जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को जानबूझकर सुरक्षित नहीं रखा गया, जिससे साक्ष्य नष्ट हो गए। समिति ने पाया कि प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों के माध्यम से शिक्षकों के खिलाफ साजिशन गलत वीडियो बनवाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *