Blog

कश्यप कॉलोनी को बना दिया गोदाम,लोग हुए नाराज,बड़ी गाड़ी रोकने लगाए बेरिकेड्स,मौके पर पहुंची मेयर दुकानदारों से चर्चा

घटिया निर्माण ठेकेदार का भुगतान नहीं

बिलासपुर । कश्यप कॉलोनी में बड़े-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान के निर्माण के बाद, यहां रहने वाले आवासीय कॉलोनी में
लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। बड़े-बड़े व्यापारियों की गाड़ी के लिए कश्यप कॉलोनी में पार्किंग नहीं है और यहां जो सड़क बनाई गई है वह भी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नागरिकों की मांग पर महापौर पूजा विधानी ने कश्यप कॉलोनी का निरीक्षण किया तथा बड़े वाहनों के आवागमन पर कश्यप कॉलोनी में प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं मेयर के
निर्देश पर यहां बेरिकेट से लगाए गए हैं। यहां के व्यापारियों के साथ आज महापौर की बैठक हुई जिसमें उन्होंने समझाया कि कश्यप कॉलोनी में बड़े वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। नाले के ऊपर यहां जो सड़क बनाई है वह भी खराब हो गई थी। वही महापौर ने आज उसलापुर में घटिया सड़क निर्माण के मामले
में ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं तथा ठेकेदार को भुगतान भी नहीं किया जाएगा।

जोन क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक 3 उसलापुर में चल रही 22 लाख की लागत से सी सी रोड़ निमार्ण कार्य की वार्ड पार्षद श्रीमाती किरण टंडन के शिकायत मिलने पर निरीक्षण करते हुए ठेकेदार द्वारा गुणवत्तापूर्ण
सी सी रोड की निर्माण कार्य नहीं जिन किए जाने की शिकायत पर जोन कमिश्नर को महापौर श्रीमती पूजा विधानी द्वारा जांच कराने के निर्देश दिव दिए और ठेकेदार को जब तक जांच रिपोर्ट नही आ जाती तब तक पेमेंट नही करने के निर्देश दिए । साथ में जोन अध्यक्ष दिलीप कोरीपार्षद प्रतिनिधियों उपस्थित रहें। आज महापौर ने कई जगह में सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। जोन क्रमांक 5 कश्यप कलोनी में रोड खरब होने की शिकायत मिलने पर आज वहां के व्यापारियों एवं कलोनी में रहने वाले लोगों से चर्चा कर तत्काल रोड रिपेयरिंग की काम की शुरुआत की गई। वहा के नागरिकों को आने जाने में असुविधा न हो साथ में पूर्व महापौर किशोर राय एमआईसी सदस्य श्याम साहू जोन कमिश्नर सविना अनंत जोन के इंजीनियर सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *