Blog

कांग्रेस से आजम ने रैली के साथ दाखिल किया नामांकन,कांग्रेसी नेताओं के साथ पहुंचे प्रत्याशी

बिलासपुर । कांग्रेस के उम्मीदवार शेख आजम ने पूर्व मंत्री उमेश पटेल जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, सुधांशु मिश्रा विधायक अटल श्रीवास्तव दिलीप लहरिया शैलेश पांडे रामशरण यादव की मौजूदगीमें नामांकन दाखिल किया और आज वार्ड क्रमांक 29 में नामांकन रैली भी निकाली। अतिरिक्त कलेक्टर ज्योति
पटेल ने आज नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवारों को सिर्फ पांच लोगों की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करने कहां लेकिन भाजपा उम्मीदवार के साथ संगठन के पदाधिकारी भी काफी संख्या में पहुंच गए आखिर भाजपा के पदाधिकारी को बाहर आना पड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार शेख आजम 11-00 बजे ही नामांकन दाखिल करके चल दिए थे और जब यह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ नामांकन के अंतिम समय में 5 मिनट
पहले दूसरा पर्चा भरने पहुंचे तो चुनाव अधिकारी निर्वाचन अधिकारी ने फोटोकॉपी वाला पर्चा लेने से इनकार कर दिया। इधर पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने दावा किया है कि स्वर्गीय शेख गफ्फार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं उनके निधन के बाद उनके भाई यहां से पार्षद रहे हैं अब उनके भाई के निधन के बाद आपका कांग्रेस ने उनके पुत्र को आजम को टिकट दी है। और तार बहार की जनता हमेशा कांग्रेस पर भरोसा जताया है और इस बार भी
कांग्रेस उम्मीदवार आजम की ही जीत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *