कामवाली, ड्राइवर, किराएदार और बाहरी लोगों का सत्यापन अनिवार्य
बिलासपुर ।शहर में बढ़ते अपराधों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बिलासपुर पुलिस ने अब सीधे कॉलोनीवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि घरों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं, ड्राइवरों, गार्डों, केयरटेकरों और बाहर से आकर किराए पर रहने वाले लोगों का सत्यापन अब बेहद जरूरी हो गया है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने जनहित में जारी अपील में कहा है कि कई बार बिना सत्यापन के रखे गए लोग अपराध की बड़ी घटनाओं का कारण बन जिम्मेदारी है कि वह अपने घर और मोहल्ले की सुरक्षा के प्रति सजग रहे। पुलिस ने कॉलोनी समितियों के अध्यक्ष और सचिवों से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में रहने वाले किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों की पूरी जानकारी एकत्रित करें। इसमें आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, स्थायी पता, फोटो सहित अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।
समाधान ऐप के माध्यम से भी सत्यापन कराने सलाह
किराएदारों का सत्यापन ‘समाधान ऐप’ के माध्यम से कराने की भी सलाह दी गई है। पुलिस का कहना है कि समय रहते सत्यापन कराने से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा और अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि ‘आपकी सतर्कता ही अपराध रोकने की सबसे बड़ी ताकत है।’
समाधान ऐप से ऐसे होगा फायदा
किराएदारों का रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा पुलिस को तुरंत जानकारी उपलब्ध होगी।संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान आसान होगी
कॉलोनी और मोहल्ले की सुरक्षा मजबूत होगी।इससे कोई भी बाहरी व्यक्ति आसानी से नहीं आ सकेगा ।