Blog

जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

मंत्रालय से बुलावा मांग पुरी होने की जताई जा रही उम्मीद

बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ जिला सहकारी बैंक कर्मचारी संघ और कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। रविवार शाम हड़ताली कर्मचारी कलेक्टर संजय अग्रवाल और स्थानीय विधायक से मिले। इस दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुलाकात के बाद भी कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और हड़ताल वापस लेने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। संघ की पदाधिकारी मीनाक्षी यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि शासन-प्रशासन चाहता है कि हम प्रदर्शन छोड़कर वापस काम पर लौट आएं, लेकिन हम अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हम इसी तरह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे। उनका कहना है कि सरकार को ठोस लिखित आश्वासन देना होगा। पदाधिकारी कमल पाटनवार ने बताया कि मंत्रालय रायपुर से वार्ता के लिए बुलावा आया है और प्रतिनिधिमंडल जल्द ही वहां पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात करेगा। बैठक के बाद तय किया जाएगा कि हड़ताल समाप्त की जाए या इसे आगे जारी रखा जाए। अब सबकी निगाहें मंत्रालय में होने वाली चर्चा और वहां से कर्मचारियों के हित में आने वाले निर्णय पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *