Blog

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के तीजा तिहार का आयोजन संपन्न..

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को तीजा तिहार (प्रदेश स्तरीय तीज मिलन समारोह) का आयोजन बिलासपुर स्थित श्री त्रिवेणी भवन व्यापार विहार में हुआ। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सम्पूर्ण प्रदेश से लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला थे। अध्यक्षता श्री अंकित गौरहा सभापति जिला पंचायत बिलासपुर एवं विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती हर्षिता पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग स्वागत भाषण संगठन प्रमुख एवं अध्यक्ष श्री शिवांजल शर्मा एवं आभार व्यक्त संगठन उपाध्यक्ष श्री निमेष शुक्ला ने दिया।मंच संचालन बिलासपुर शहर अध्यक्ष श्रीमती रिचा पाठक ने किया। ब्राह्मण समाज के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील महिला ब्राह्मण सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमे श्रुति पांडेय,ऋचा पाठक,किरण दुबे,सीमा शर्मा,बीमा तिवारी,नीलम तिवारी का सम्मान हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताये नृत्य,गायन,रंगोली,मेहेंदी,फैंसी ड्रेस,तीज श्रृंगार आदि का आयोजन किया गया जिसमे समाज की महिलाओं एवं बच्चो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 500 से ज़्यादा महिलाओं को सोहगली भोज कराया गया एवं समस्त महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेट स्वरुप दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन सहसचिव डॉ ऋचा पाण्डेय,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लतिका मिश्रा,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सीता शुक्ला,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अलका तिवारी,मोनिका मिश्रा,जिला अध्यक्ष श्रुति पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष श्याममणि तिवारी,किरण बाला पाण्डेय, शहर अध्यक्ष ऋचा पाठक,शहर सचिव मीनाक्षी तिवारी,ज्योति मिश्रा, राजीवलोचन शर्मा,पीयूष तिवारी,अनुराग शुक्ला,मयंक शर्मा,प्रांजल तिवारी,आर्यन शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *