Blog

कृषि महाविद्यालय बिलासपुर का सांस्कृतिक दल युवा महोत्सव में भाग लेने रायपुर रवाना

चार विधाओ में करेंगे सहभागिता

बिलासपुर – बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर (छ.ग.) का सांस्कृतिक दल कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर(छ.ग.) में दिनांक 26 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित अंतर महाविद्यालयीन युवा महोत्सव “मड़ई 2025” में सहभागिता करने हेतु रवाना हुआ l

युवा महोत्सव के अंतर्गत पांच विधाओं साहित्यिक, संगीत, थिएटर, नृत्य एवं ललित कला में कृषि महाविद्यालय के छात्र राज प्रताप सिंह भदोरिया, कन्हैया राम, देवेंद्र पटेल, दीपांशु साहू, अभिषेक सिंह, वीरेंद्र कुमार कोसरे, मनीषा नायक, आस्था त्रिवेदी, लीना सिन्हा, सौम्यदित्य पाइन, आयुष कुमार तराई, गणेश कुमार, अंशिका बानी, दिव्यांश कुमार चौबे, जीतू साहू, हिमांशु वर्मा, शुभ शुक्ला, निशा पांडे, ईशा पटेल, स्तुति गुप्ता, आद्या तिवारी, तनय बानी एवं स्कंदा शुक्ला सहभागिता करेंगे।

रायपुर रवाना होने पर अधिष्ठाता डॉ. डॉ. एन.के.चौरे, समस्त प्राध्यापक गण, वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों ने छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *