Blog

केवीके के 17 दिवसीय प्रशिक्षण से पशु सखियां अब बनेंगी पशु चिकित्सक

कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में 17 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

बिलासपुर।कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पशु संचालय रायपुर, एनडीडीबी, जिला पंचायत एनआरएलएम, के तहत 25 पशु सखियों का 17 दिवसीय आवास प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह रहे ।उन्होंने गौ आधारित खेती की जानकारी तथा खेती में प्रयोग हो रहे अत्यधिक रसायन के दुष्प्रभाव की जानकारी दी।कृषि कालेज के डीन डॉ एनके चौरे ने पशु साखियों से कहा कि इस प्रशिक्षण के हर विषय को ध्यान से पढ़ें जिससे वे परीक्षा पास कर सकें और प्रशिक्षण का सही लाभ उठा सकें। डॉक्टर एसएल स्वामी ने पशु साखियों को बधाई दी कि उनको इस अवसर का लाभ प्राप्त हो रहा है। अतिरिक्त पशु संचालक डॉक्टर पिल्लई ने पशु चिकित्सा से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी दी तथा इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर डॉ तन्मय उतालवार द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की प्रशंसा की। साथ ही प्रशिक्षार्थीयों को बताया कि उनका यह भाग्य है कि वो कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रामेंद्र सिंह गुज्जर एनआरएलएम जिला पंचायत बिलासपुर ने इस प्रशिक्षण की महत्ता को बताया कि अब पशु सखियां इस प्रशिक्षण के उपरांत पशु चिकित्सक के रूप में जानी जाएंगी तथा सीधे पशुपालन में सहयोग करेंगी। कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की तथा लगातार 17 दिनों में होने वाली सभी तकनीकी सत्रों की संक्षिप्त जानकारी दी। डॉ शिल्पा कौशिक ने मंच संचालन किया एवं डॉ एकता ताम्रकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।पशु चिकित्सक के मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ तमाय उत्तलवार,डॉ रंजना नंदा,डॉ मंडल उपस्थिति रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर के सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारीयों के सहयोग से कार्यक्रम का उद्घाटन सफल हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *