जमीन मालिक ने पैसा लेकर जमीन नहीं बल्कि तारीख दी…..लाखो रुपए लेकर भी खरीदार को जमीन देने घूमा रहा….अधिक पैसों के लालच में किसी और से सौदा कर लिया जमीन मालिक ने….पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार…

बिलासपुर । लाखों की जमीन पर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है।पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की है।पीड़ित के जमीन के लिए न्याय की गुहार लगाकर अपराध कायम करने की मांग की है।पीड़ित ने बताया कि पूरा पैसा देने के बाद भी जमीन उसके नाम नहीं की जा रही है।बल्कि धोखाधडी करने जमीन मालिक किसी और को बेचने की फिराक में है।

दरअसल जमीन के सौदे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जहां खरीदार मनोज सिंह ठाकुर ने विक्रेता सुकांत विश्वकर्मा (संस्थापक)
टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर सकरी पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मनोज का कहना है कि उन्होंने तय सौदे की अधिकांश रकम चुका दी, लेकिन इसके बावजूद पूरी जमीन का पंजीयन उनके नाम पर नहीं किया गया। मामला अब पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को लिखित शिकायत के बाद जांच के दायरे में आ गया है…..

जमीन सौदे में लाखो की धोखाधड़ी, खरीदार मनोज सिंह ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप
शिकायतकर्ता मनोज सिंह ठाकुर के ने कहा की उन्होंने अपने भागीदार के साथ मिलकर मौजा सकरी स्थित कुल 52 डिसमिल भूमि के लिए 55 लाख रुपये में सौदा तय किया था। मनोज का दावा है कि नोटरी इकरारनामा के बाद उन्होंने 53 लाख 24 हजार रुपये की भारी-भरकम रकम अलग-अलग किश्तों और आरटीजीएस, चेक तथा नगद के माध्यम से (संस्थापक)
टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर सुकांत विश्वकर्मा को भुगतान कर दिया। लेकिन विक्रेता ने केवल 28 डिसमिल जमीन पॉवर ऑफ़ अटर्नी और कुछ जमीन खुद पंजीयन से कराया और बाकी 24 डिसमिल भूमि के पंजीयन को लगातार टालता रहा। मनोज के अनुसार, वे कई बार आग्रह करते रहे, लेकिन सुकांत लगातार बहाने बनाकर प्रक्रिया को लटकाता रहा।
सुकांत विश्वकर्मा पर अधूरा पंजीयन रोकने और दूसरी जगह सौदा करने की कोशिश का आरोप
पीड़ित मनोज का यह भी आरोप है कि बचे हुए भाग की जमीन को अधिक दाम में बेचने के लालच में सुकांत विश्वकर्मा ने संभवतः किसी अन्य व्यक्ति—यदुनंदन नगर निवासी मोहम्मद आदिल—और City Real Estate के साथ एक और सौदा करने की कोशिश की है। इससे मनोज को लाखो की हानि होने की आशंका है। शिकायत में मनोज सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए, टैगोर कॉलेज के संस्थापक सुकांत विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया जाए और शेष भूमि का पंजीयन उनके पक्ष में करवाया जाए, ताकि उन्हें अपूर्णीय क्षति से बचाया जा सके।
पीड़ित मनोज एसएसपी से मिलकर की शिकायत
पीड़ित मनोज सिंह ठाकुर ने एसएसपी रजनेश सिंह से मिलकर घटना की पूरी जानकारी दी,जिसे एसएसपी ने गंभीरता से सुना और उसका निराकरण करने आश्वासन दिया।और इसके लिए सिविल लाइन पुलिस को भी निर्देशित किया कि मामले की बारीकी से जांच करके कार्रवाई करे।
पीड़ित ने बताया कि अधिक पैसों के लालच में आधी जमीन का सौदा किसी और से
पीड़ित मनोज ने बताया कि उसका सौदा पूरी जमीन का हुआ था।जिसमें वह पूरा पैसा दे चुका था।और आधी जमीन दे चुका है।लेकिन आधी जमीन देने की बजाए घूमा रहा है।इसी बीच जमीन मालिक ने अधिक पैसों के लालच के किसी और से एग्रीमेंट करके जमीन बेचने का सौदा तय किया है।