रायपुर – भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों व सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। इस नई नियुक्ति के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को राज्य के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।