क्विक रिस्पॉन्स टीम का यातायात पुलिस ने किया गठन….शहर में कहीं पर भी अनायास एवं आकस्मिक आवागमन बाधित होने,यातायात जाम एवं व्यस्तम होने के दौरान तत्काल पहुंचेगी टीम

यातायात पुलिस के द्वारा यात्रियों के लिए सुगम आवागमन हेतु की गई उल्लेखनीय एवं सक्रिय पहल
बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में शहर में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आवागमन हेतु कहीं पर भी यातायात व्यवधान की स्थिति निर्मित ना हो इस के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है एवं कहीं पर भी यातायात व्यवधान की सुचाना यातायात पुलिस बिलासपुर को प्राप्त होने पर तत्काल ही कैसे यातायात व्यवस्था सुचारु किया जावे। इसके यातायात पुलिस के द्वारा “क्विक रिस्पांस टीम” अर्थात “तत्काल प्रतिक्रिया समूह” का निर्माण किया गया है।

इसके तहत यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा मुख्यालय स्तर पर 12 सदस्य टीम का गठन किया गया है जिसके द्वारा कभी भी शहर में कहीं पर भी यातायात व्यवधान, जाम या अत्यधिक यातायात दबाव की स्थिति में सबंधित जगह पर पहुंचकर चौक, चौराहे, मुख्य मार्ग एवं पहुंच मार्ग में यातायात व्यवस्था सुचारू किए जाने का अविलम्ब प्रयास करती है।
इसके लिए स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उक्त 12 सदस्यीय टीम सहित उक्त जगह पर पहुंचकर यातायात को तत्काल सुचारू एवं दुरुस्त किया जाता है।
*शहर के कई जगहों पर लगता है जाम*
बिलासपुर में कई ऐसे ट्रेफिक पॉइंट है जो कि बॉटल नेक की तरह संरचना निर्मित करते हैं जिसके कारण प्रातः 10 बजे से लेकर के 11तक एवं शायं 4 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे के बीच अत्यधिक यातायात दबाव का सामना करना पड़ता है जिसमें प्रमुख रूप से इंदिरा सेतु, रामसेतु, उसलापुर ब्रिज एवं महाराणा प्रताप ब्रिज प्रमुख है जहां पर नियमित रूप से यातायात दबाव का सामना करना पड़ता है खास कर आफिस जाने और ऑफिस छूटने के समय के दौरान और भी यातायात दबाव की स्थिति होता है।
*ट्रैफिक जाम नहीं हो,इसके लिए हुआ है टीम का गठन*
इस दौरान कई बार कोई ना कोई गाड़ियां या बस ब्रेकडाउन या पुल के ऊपर बंद होने की जानकारी भी आती है जिसके कारण मिनटों के अंदर गाड़ियों का तांता लगने की स्वाभाविक स्थिति बनती है अतः ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में “क्विक रिस्पांस टीम” का तत्काल हरकत में आते हुए उक्त जगह पर पहुंचकर यातायात व्यवधान की स्थिति को आवागमन की दृष्टि से सुगम बनाने का काम की जाती है।
*टीम,यातायात मुख्यालय एवं अन्य पॉइंट ड्यूटी पर मौजूद*
उक्त “क्विक रिस्पांस टीम” नियमित रूप से जिला यातायात मुख्यालय एवं अन्य पॉइंट ड्यूटी पर मौजूद रहती है और कार्यालय कार्यों एवं पॉइंट ड्यूटी के कार्यो का निष्पादन करते हुए जब भी किसी भी प्रकार की सूचना यातायात व्यवधान के संबंध में प्राप्त होती है तत्काल ही सक्रिय होते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात व्यवधान वाली जगह में पहुंचकर आवा गमन को शीघ्र सुचारु करने में अपनी भूमिका निभाती है।
*ब्रेकडाउन बस को धक्का देकर पुल से निकाला क्विक रिस्पांस टीम ने*
इसी संदर्भ में लगभग 11:30 बजे शहर के अत्यंत व्यस्थतम आवागमन दबाव वाले महत्वपूर्ण पुल इंदिरा पुल के ऊपर में भोले नाथ बस के ब्रेकडाउन होने पर “क्विक रिस्पांस टीम” पहुंचकर तत्काल ही इंदिरा पुल के मध्य में ब्रेकडाउन हुए बस को धक्का देकर महामाया चौक के पास चौक के किनारे में ले जाकर बाधित हुए आवागमन को दुरुस्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
*क्विक रिस्पांस टीम में शामिल लोग*
उक्त “क्विक रिस्पांस टीम” में यातायात पुलिस बिलासपुर मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, उप निरीक्षक आदित्य सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक घोष, शैलेन्द्र सिंह, उदय राम, धन सिंह, आरक्षक रोशन खेस, भुनेश्वर मरावी, राज श्रीवास, रोहित साहू, धन राज, कुशल साहू, मंगलू राम, सौरभ चौबे, सुशील ध्रुव, हरवंश पटेल एवं समय समय पर अन्य पॉइंट से यातायात के बल को त्वरित बुला कर आवागमन दुरुस्त करने का कार्य करते है।
*यातायात पुलिस ने की अपील*
समस्त वाहन चालकों से यातायात पुलिस बिलासपुर की विनम्र अपील है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलावे और कहीं पर भी यातायात व्यवधान की स्थिति निर्मित हो तो अनावश्यक विपरीत दिशा में गाड़ी ले जाकर खड़ी ना करें यातायात पुलिस के द्वारा दी जा रही निर्देशों का समुचित समुचित पालन करते हुए ही वाहनों को आगे बढ़ावें ताकि व्यस्ततम आवागमन वाले मार्ग में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आवागमन को सुचारू तरीके से संचालित किया जा सके।