हल्की सी टकराहट से हुआ विवाद….दूसरे पक्ष ने चाकू निकालकर कर दी हत्या….आरोपी हिरासत में

दो पक्षों में हुआ विवाद….मारपीट में बदला
जांजगीर-चांपा – शिवरीनारायण मेला में मामूली बात को लेकर मेला की भीड़ में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई संदेहियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण मेले की शुरुआत बुधवार को हुई. मेले में घूमने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव से कुछ युवक आए थे, जहां मेला की भीड़ में अन्य युवकों से टकराने को लेकर विवाद हुआ।
दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दर्जन भर से अधिक लड़कों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया।
घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।