Blog

पति ने लगाया पत्नी पर धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर।पेंड्रा निवासी युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है युवक ने पुलिस को शिकायत किया है कि उसकी पत्नी ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डालती है। ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर वापस ससुराल नहीं जाने की बात कहती है।

महिला थाना पहुंचे पीड़ित पति सोनू महतो का कहना है कि उसकी पत्नी दूसरे धर्म को अपनाने के लिए दबाव डालती है।दूसरे धर्म को नहीं अपनाने पर साथ नहीं चलने और झगड़ा करने का काम करती है।
दरअसल, पेंड्रा रोड निवासी सोनू महतो का विवाह बिलासपुर के देवरीडीह की रहने वाली युवती से पिछले वर्ष हुआ था। पीड़ित सोनू ने बताया कि तीन महीने साथ रहने के बाद उसकी पत्नी गर्भवती हुई। इसके बाद उसके मायके वाले उसे देखरेख करने बिलासपुर ले आए। जब पति अपनी पत्नी से मिलने जाता था तब पत्नी और उसके परिजन पीड़ित पति को ईसाई धर्म अपनाने दबाव डालते थे,हिंदू देवी देवता को मानने से मना करते थे। इससे नाराज होकर पति अपनी पत्नी को घर चलने कहा,पर पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित की पत्नी से एक बच्चा हुआ,तब एक पिता का मन बच्चे को देखने का हुआ। एक बार फिर पीड़ित पति सोनू अपनी पत्नी और बच्चे को घर ले जाने बिलासपुर पहुंचा।फिर वही उसकी पत्नी और उसके परिजनों ने उसे ईसाई धर्म अपनाने कहा, लेकिन पीड़ित पति सोनू ने हिन्दू धर्म छोड़ दूसरा धर्म अपनाने से मना कर दिया। जिसके बाद मामला महिला थाना पहुंचा।जहां पीड़ित ने महिला थाना और तोरवा थाना में अपनी समस्या बताई है।

*महिला थाना प्रभारी बोली,धर्मांतरण की कोई शिकायत नहीं*

महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी चौहान
ने कहा है कि धर्म परिवर्तन जैसे कोई भी शिकायत नहीं आई है।पीड़ित युवक अपनी पत्नी को साथ ले जाने की शिकायत किया है।
जिसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *