Blog

गणेश विसर्जन एवं ईद मिलादुन्नबी पर्व पर शांति समिति की बैठक आयोजित

दोनों ही त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने दिए गए निर्देश

बिलासपुर। आगामी दिनों में गणेश विसर्जन एवं ईद मिलादुन्नबी का पर्व एक साथ मनाया जाना है।इसे लेकर कंट्रोल रूम गौरेला में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने की। बैठक में पेंड्रा और गौरेला थाना क्षेत्र की बड़ी गणेश उत्सव समितियों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से यह निर्देश दिए गए कि गणेश विसर्जन केवल निर्धारित मार्ग एवं स्थान पर ही किया जाएगा तथा विसर्जन घाट पर भीड़ नियंत्रण एवं वॉलंटियर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी। साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित समय और ध्वनि सीमा में ही किया जाएगा तथा अश्लील, आपत्तिजनक या उकसावे वाले गीत, नारे एवं भाषणों का प्रयोग पूर्णत: वर्जित रहेगा।विसर्जन एवं नमाज़ के समय यातायात हेतु वैकल्पिक मार्गों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *