गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा…ट्रेन में गांजा लेकर सफर कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

…
महाराष्ट्र से गांजा लेकर पहुंचे तस्कर, बिलासपुर में पकड़े गए…
बिलासपुर ।रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ट्रेन नंबर 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 हावड़ा छोर पर घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शेख आवेश, आमिर पठान और सलमान शाह निवासी अमरावती महाराष्ट्र बताएतलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखे प्लास्टिक झोले और शरीर में बांधे तकियानुमा कपड़ों के अंदर से कुल 14 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 5 हजार रुपए बताई जा रही है। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।