गुंडों की हाजिरी में नशाखोर, अड्डेबाज और फरार वारंटी समेत 11 पर पुलिस एक्शन,अड्डेबाजी से वारंटियों तक पर सिरगिट्टी पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान
बिलासपुर।सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 11 लोगों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में नशाखोरी, अड्डेबाजी, मारपीट कर शांति भंग करने वाले आठ आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, जबकि तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
दरअसल एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी और सीएसपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिरगिट्टी क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डेबाजी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।
नशाखोरी के आरोप में शेख अयान निवासी कारगिल चौक तिफरा और उज्जवल कौशिक निवासी राम मंदिर के पास तिफरा के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अड्डेबाजी करने वाले गिरफ्तार
अड्डेबाजी करते पाए गए राकेश साहू निवासी शनि मंदिर के पास तिफरा, विकास दास मानिकपुरी निवासी यादव मोहल्ला राम मंदिर के पास तिफरा और चंद्रप्रकाश साहू 38 निवासी शनिदेव मंदिर के पास तिफरा के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
मारपीट और शांति भंग करने वाले पकड़ाए
मारपीट कर शांति भंग करने के आरोप में विशाल रात्रे निवासी नगपुरा, प्रवीण रात्रे निवासी सतनामी मोहल्ला नगपुरा तथा अशोक उर्फ पुकलू देवार निवासी देवार मोहल्ला सिरगिट्टी को भी गिरफ्तार किया गया।
फरार वारंटी गिरफ्तार
इसके अलावा फरार गिरफ्तारी वारंटी अमन श्रीवास निवासी नयापारा सिरगिट्टी, गणेश यादव निवासी दैहान चौक सिरगिट्टी और संतोष दुबे निवासी आदर्श नगर सिरगिट्टी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
प्रशिक्षु डीएसपी बोले,अपराधियों के खिलाफ हरि रहेगा अभियान
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी का कहना है कि मामले में अभियान जारी। रखा गया है।इसके लिए देर रात पेट्रोलिंग करके गिरफ्तारियां की जा रही है।ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।