कृषि महाविद्यालय में मनाया गया शहीद दिवस

सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण
बिलासपुर – बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर (छ.ग.) में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. एन.के. चौरे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर, डॉ. एस.एल.स्वामी, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, लोरमी-मुंगेली, वरिष्ठ प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता के बलिदान तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट किया।