Blog

तीन साल पहले आत्मानंद कालेज बिल्डिंग के लिए 10 करोड़…दो बार जगह बदली अब 5 एकड़ जमीन मिली

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज भवन घूरु अमेरी में बनेगा, होम्योपैथिक
कालेज भी जरूरी

बिलासपुर शहर में जल्द ही
होम्योपैथिक महाविद्यालय तथा आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय नए भवन में शुरू होगा। । जिला प्रशासन के द्वारा नगर निगम क्षेत्र में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय खोलने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जमीन की तलाश भी की जा रही है।

दरअसल कलेक्टर तथा जिला प्रशासन के अधिकारी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज के नए भवन के लिए बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के घुरू अमेरी क्षेत्र में 5 एकड़ जमीन की तलाश भी कर रहे हैं और जल्द ही राज्य सरकार का अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद महाविद्यालय शहर में खुलेगा। जिसमें 200 सीटर छात्रावास की व्यवस्था भी होगी खेल मैदान भी होगा। वर्तमान में पुराने हाईकोर्ट भवन में अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद कॉलेज में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। वर्तमान में हाई कोर्ट के पुराने भवन में पीछे की ओर आत्मानंद कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। शहर मे
अंग्रेजी माध्यम से कॉलेज के संचालन के लिए जिला प्रशासनने 3 साल पहले प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजा था और चित्र में जगह भी चिन्हित की गई थी। लेकिन चिचिरंदा की जगह बदल दी गई और शहर में ही पास में घुरू अमेरी रोड में 5 एकड़ जमीन का चिन्हाकन किया गया है। और यहां साइंस आर्ट्स और कॉमर्स संकाय के अलावा अंग्रेजी माध्यम कक्षाओं के संचालन के लिए लगभग 800 से अधिक बच्चों के लिए यहां नया भवन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है। अंग्रेजी माध्यम कॉलेज के नए भवन में पास में ही छात्रावास की भी व्यवस्था की जाएगी जिसमें 100 सीटर छात्रावास की व्यवस्था होगी एक खेल मैदान भी
होगा। मैं कॉलेज भवन के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में ही राज्य सरकार ने 10 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी थी। वही महापौर पूजा विधानी ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सक संघ की मांग पर बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में ही होम्योपैथिक महाविद्यालय खोलने के प्रयास किया जा रहे हैं और शहर में होम्योपैथिक महाविद्यालय तथा चिकित्सालय खोलने के लिए तैयारी भी शुरू की जा रही है। महापौर पूजा विधानी ने आज निगम तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जगह के लिए निरीक्षण भी किया है और जल्द ही अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय तथा होम्योपैथिक चिकित्सालय की प्रक्रिया भी हो जाएगी। पूर्व में कांग्रेस शासन काल में आत्मानंद स्कूल के माध्यम से निशुल्क अंग्रेजी की शिक्षा दी जा रही है नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम तथा हिंदी मध्यम स्कूल का संचालन शहर में हो रहा है। अब अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय की स्थापना के बाद नए भवन निर्माण के लिए शहर में पहली बार आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम
महाविद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है। इस बार आवासीय विद्यालय में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अच्छा आया है। और अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल में भी बोर्ड परीक्षा के नतीजे अच्छे रहे हैं। राज्य सरकार के द्वारा अब अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के लिए नया बिल्डिंग तैयार होगा।

आत्मानंद कॉलेज के 200 मीटर की दूरी में पान दुकानों में तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के नोडल अधिकारी राजकुमार सचदेव ने आत्मानंद कॉलेज के आसपास एक जन जागरण अभियान चलाया तथा आत्मानंद कॉलेज के 200 मीटर की दूरी में पान दुकानों में तंबाकू की बिक्री नहीं करने के लिए अपील की है। आसपास के दुकानदारों को समझाइए भी दी है।उन्होंने बताया कि आत्मानंद कॉलेज के नए भवन के लिए उनके द्वारा कई साल से प्रयास किया जा रहे हैं जिसमें उन्हें सफलता मिली अब जल्द ही आत्मानंद कॉलेज का अपना नया भवन तैयार होगा जिसके लिए राज्य सरकार ने बजट में नए भवन के लिए बड़ी राशि भी स्वीकृत कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *