Blog

मरवाही में दो हत्याएं: पति ने पत्नी को, पड़ोसी ने युवक को उतारा मौत के घाट….

क्षेत्र में मचा हड़कंप,

बिलासपुर /जीपीएम। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में निर्मम हत्याओं के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना कटरा ललमटिया टोला की है, जहां 2 अप्रैल की सुबह 9 बजे आनंद उर्फ पप्पू चौधरी ने लोहे की कुल्हाड़ी से रामप्रसाद आयाम की हत्या कर दी। मृतक के पिता मोहन सिंह आयाम के मुताबिक, उनका बेटा सुबह अपनी पत्नी के साथ महुआ बीनने गया था। तभी वहां आनंद चौधरी और उसकी पत्नी प्रमिला भी मौजूद थे। अचानक आनंद ने रामप्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, आनंद ने रामप्रसाद के सिर और गर्दन पर वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी घटना तेंदूमूडा बरटोला गांव की है, जहां 1 अप्रैल की रात करीब 8:45 बजे सुखसेन मरपच्ची ने अपनी पत्नी श्याम बाई पर लोहे के चिमटे और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। मृतिका की 10 वर्षीय बेटी आकांक्षा मरपच्ची ने बताया कि उसके पिता शराब के नशे में थे और मामूली विवाद के बाद उन्होंने उसकी मां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम बाई को परिजन मरवाही सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मरवाही पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *