Blog

गौसेवा धाम में दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों के लिए भंडारा आयोजित

बिलासपुर। समाजसेवी सुधा मारदा के गुरूजी
ब्रम्हलीन स्वामी ब्रम्हानंद गिरी जन्मदिन के शुभ अवसर पर बिलासपुर गौसेवा धाम में एक भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें सब्जियों, फलों, गुड़ आदि का दान किया गया।
इस गौसेवा कार्यक्रम में अद्विका एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी/अरण्य गुरुकुलम के अध्यक्ष आशीष कुमार खंडेलवाल, सुधा मारदा, प्रभा किरण साहू, अद्विका खंडेलवाल, मोना केंवट एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दिया।


इस भंडारे का उद्देश्य दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों की सेवा करना और उनकी देखभाल करना था। गौसेवा धाम में इन गौवंशों को आश्रय और भोजन प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गौवंशों की सेवा करने का संकल्प लिया और समाज में गौसेवा के महत्व को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया

बिलासपुर की समाजसेविका सुधा मारदा ज़ी ने कहा, “हमें गर्व है कि हम इस गौसेवा कार्यक्रम में भाग ले सके। गौवंशों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है और हमें उम्मीद है कि हम समाज में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान कर सकेंगे।

इस गौसेवा कार्यक्रम के आयोजन से समाज में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों की सेवा करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। हम सुधा मारदा और उनके परिवार को इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद देते हैं और उम्मीद करते हैं कि समाज में गौसेवा के प्रति और अधिक जागरूकता बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *