शहर में गंदा पानी, डायरिया फैलने की आशंका….कांग्रेस पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा…अटल आवास तथा निचली बस्तियों में रहता है अंधेरा

बारिश में सड़के जानलेवा बनी, नेता प्रतिपक्ष ने कहा -तत्काल सड़के मरम्मत किया जाए,विद्युत व्यवस्था सुधारी जाए
बिलासपुर । बारिश के मौसम में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है घरों में दूषित पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। साफ पानी लोगों को नहीं मिलने से डायरिया तथा संक्रामक बीमारी का खतरा है। अटल आवास तथा शहर के कई वार्डों में बारिश के कारण बिजली गुल रहती है। इन सभी मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। भरत कश्यप ने कहा है कि अतिवृष्टि की वजह से शहर के अधिकांश वार्डो में गली मोहल्ले में तथा सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा है। राज्य शासन की योजनाओं पर अमल भी नहीं हो रहा है। अमृत मिशन का पानी भी गंदा आ रहा है। पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण भी बारिश में लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है,जिससे डायरिया तथा गंभीर अन्य वर्षा ऋतु में वर्षा जनित बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। जिससे शहर में रहने वाले आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, उपनेता प्रति पक्ष संतोषी रामा बघेल, ने निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि बिलासपुर नगर निगम के सभी 70 वार्ड में पानी टंकी में दवा डाला जाए। विशेषज्ञों की उपस्थिति में पानी टंकी की सफाई की जाए तथा पानी का शुद्धिकरण किया जाए। घर-घर में क्लोरीन टैबलेट का वितरण किया जाए। तथा नियमित रूप से वार्डों में दवा का छिड़काव किया जाना जरूरी है। कांग्रेस पार्षद संतोषी रामा बघेल, पुष्पेंद्र शाह, सुनीता गोयल, दिलीप पाटिल, मोहन श्रीवास,अनीता कश्यप ,अनीता कश्यप ,ओम कश्यप, पार्षद कौशिक ने यह भी कहा है कि शहर में कई वार्डों में अंधेरा रहता है बारिश के दिनों में बिजली बंद होने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती। लगातार बारिश से शहर की अधिकांश सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़कों की मरम्मत किया जाना बहुत जरूरी है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अटल आवास तथा झुग्गी झोपड़ी एरिया में बिजली गुल होने की शिकायत लगातार मिल रही है। बारिश में वार्ड के नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। भरत कश्यप तथा कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सड़कों की मरम्मत की जाए विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाए। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी टंकी की सफाई तथा क्लोरीन दवा का वितरण किया जाएगा।
वर्जन
हमारा बिलासपुर साफ और स्वच्छ रहे। और लोगों को पीने का साफ पानी मिल सके। यदि शहर की व्यवस्था में सुधार नहीं होगा तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
भरत कश्यप
नेता प्रतिपक्ष नगर निगम
वर्जन
अटल आवास में गंदगी और बदबू फैला हुआ है जिसके लिए कई बार बोला जा चुका है।इसके बाद भी नगर निगम ध्यान नहीं देती है।जबकि कई बार अवगत कराया जा चुका है।
संतोषी रामा बघेल
उप नेता प्रतिपक्ष नगर निगम बिलासपुर
वर्जन
शहर की सफाई हो रही है।लगातार बारिश होने से थोड़ा काम रुक जाता है।लेकिन फिर से साफ सफाई और पानी टंकियों की सफाई शुरू हुई है।इसके साथ ही नालियों की सफाई रोजाना होती है।किसी के आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है जनता जानती है कि काम हो रहा है।
पूजा विधानी
महापौर नगर निगम बिलासपुर
वर्जन
पाइप लाइन में गंदा पानी और अटल आवास के साथ ही नालियों की सफाई को लेकर ज्ञापन मिला है।
प्रवेश कश्यप उपायुक्त
नगर निगम बिलासपुर