Blog

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, दो युवक गिरफ्तार

बिलासपुर | सकरी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार सैदा निवासी योगेन्द्र कुमार ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 सितंबर की शाम करीब 7 बजे उसने अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 ई एन 8728 घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 4 बजे उठकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली।
रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सैदा निवासी मयंक उपाध्याय 21 साल और दीनदयाल कॉलोनी सैदा निवासी हर्ष वैष्णव उर्फ अवि 19 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 12 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 22 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की। मामले में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है। कार्रवाई में सकरी थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *