घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता,मां ने जताई अपहरण की आशंका
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के आसपास तलाश किए जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के दस्तावेज के अनुसार शिकायतकर्ता के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। उनकी तीसरे नंबर की बेटी उम्र करीब 16 वर्ष,7 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से निकली थी।
शिकायत के मुताबिक किशोरी शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिजनों को आशंका है कि किसी व्यक्ति द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है।
मामले की सूचना सुबह 7:16 बजे सकरी थाने में दी गई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।