Blog
गाली-गलौज और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम चोरभट्टी खुर्द स्थित साबिर गैराज के पास गोपी वर्मा अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान मोहम्मद ईशराक अली शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आपत्तिजनक व्यवहार का विरोध करने पर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से गोपी वर्मा पर हमला कर दिया।
हमले में गोपी वर्मा के कंधे और पीठ पर चोटें आईं, जिसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद ईशराक अली को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की गई है।