Blog
भालू को कोल्डड्रिंक पिलाने वाले वीडियो का आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में

महासमुंद/बागबाहरा।सोशल मीडिया पर वायरल भालू को कोल्डड्रिंक पिलाने वाले वीडियो का आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में है। मामला महासमुंद जिले का है। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला युवक तखतपुर निवासी करण धुरी निकला।

बिलासपुर वन विभाग की टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया और कार्रवाई के बाद आरोपी को महासमुंद वन मंडल को सौंप दिया। यह घटना बागबहरा के चंडी माता मंदिर परिसर की है, जहां भालू को युवक ने कोल्डड्रिंक पिलाया था। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 में भालू शामिल है। ऐसे में छेड़छाड़, फोटो-वीडियो बनाना या खाना-पिलाना गंभीर अपराध माना जाता है, जिसमें 3 से 7 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
