पब्लिक बोली,वोट नहीं तो विकास नहीं,निर्दलीय पार्षद पर वार्ड के विकास करने में भेदभाव का आरोप,दोमुहानी को अलग वार्ड बनाने की मांग

बिलासपुर। जिस मोहल्ले से वोट नहीं मिला तो वहां विकास कार्य भी नहीं कराया। पार्षद पर भेदभाव का आरोप वार्ड के नागरिकों ने लगाया है और जनदर्शन में कलेक्टर से शिकायत की है। दो मुहानी को अलग वार्ड बनाने की मांग नागरिकों ने की है। से वार्ड के नागरिकों का कहना है किवार्ड क्रमांक 40 नगर के पार्षद ड सूर्य किशोर राज जब चुनाव जीते थे उन्होंने चुनाव के समय वार्ड में विकास का वादा किया था लेकिन जिस क्षेत्र से बूथ से उन्हें वोट मिला और जहां से उनकी जीत हुई इस बुथ वाले क्षेत्र में वह विकास कर करा रहे हैं देवरी खुर्द के, बूटा पारा, सफेद खदान, क्षेत्र बडखदान त सफेद खदान, बूटा पारा में पार्षद ने । इसलिए सड़क नाली और बिजली
का काम कराया क्योंकि इन यहां के बुथ से उन्हें जीत मिली थी लेकिन दो मुहानी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दो मुहिनी गांव में 300 से अधिक वोट इस निर्दलीय पार्षद को मिले थे, लेकिन यहां पर विकास नहीं हो रहा है अब दोमुहानी के नागरिक आज कलेक्टर के जन दर्शन में पहुंचे और वार्ड के नागरिकों ने बतायाकी पार्षद के द्वारा विकास कार्य में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वर्तमान 40 बंसीलाल घृत लहरे नगर के और क्षेत्र में विकास तो कर हो रहे हैं लेकिन दो मोहनी में नाली पानी, बिजली सड़क की समस्या है । यहां रोड की हालत बहुत खराब है चलने लायक नहीं हैऔर पानी
निकासी की भी समस्या है और पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है बोरिंग भी बंद, खराब पड़ा है हैंडपंप भी नहीं है लोग दूर दराज से पीने के लिए पानी ला रहे हैं। दो मोहनी के नागरिकों का कहना है कि यह वार्ड बहुत बड़ा है। 9000 वोटर हैं इस वार्ड का विकास करने के लिए इसे दो वार्डों में बांटा जाए ताकि दो मोहानी का सही ढंग से समुचित विकास हो सके । दो मोहनी को अलग करने की मांग यहां के नागरिकों ने की है। दो मोहानी में 3000 से अधिक मतदाता है। लेकिन यहां पर पार्षद के द्वारा विकास कार्य नहीं कराए जाने से लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हो रहे हैं।