Blog
मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच
बिलासपुर – मस्तूरी थाने में थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एक और पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए सउनि डोलाराम मरकाम को मस्तूरी थाने से तत्काल प्रभाव से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर संबद्ध कर दिया है। इस संबंध में 16 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सउनि ढोलाराम मरकाम, जो थाना मस्तूरी में पदस्थ थे।
उनको तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र बिलासपुर भेजा गया है। गौरतलब है कि मस्तूरी थाने में हाल ही में थाना प्रभारी स्तर पर भी बदलाव किया गया था। इसके बाद अब सउनि ढोलाराम मरकाम को थाने से हटाए जाने के आदेश से पुलिस महकमे में एक और प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। हालांकि आदेश में कार्रवाई का कारण केवल प्रशासनिक बताया गया है।