Blog

अलग-अलग स्थानों पर दहशत फैला रहे 4 गुंडा-बदमाश धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने 4 आदतन बदमाशों को 4 धारदार चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे थे।

दरअसल सिटी कोतवाली पुलिस ने लगातार पेट्रोलिंग कर अड्डेबाजों और आदतन बदमाशों पर निगाह रखी जा रही है।इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि रिवर व्यू रोड, कंसा चौक, ज्वाली नाला के पास एवं अरपा नदी कच्ची रोड के पास 4 युवक धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं।सूचना पर एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी शहर पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों
लक्की यादव पिता रामायण यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी कुम्हारपारा करबला,दीप उर्फ दीपू श्रीवास पिता स्व. हेमंत श्रीवास, उम्र 28 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास टिकरापारा,विक्की यादव पिता स्व. कन्हैया यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी मित्तल अस्पताल के पास जूनी लाइन, और शिवा यादव पिता राजू यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी रमचंदन बाड़ा गोंडपारा को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 4 नग धारदार चाकू बरामद हुए।
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 522, 523, 524, 525/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *