Blog

देर रात आरोपियों ने जला दिया गाड़ी

सिटी कोतवाली क्षेत्र के दयालबंद की घटना

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात खड़े वाहनों में आग लगाने की घटना सामने आई है। दयालबंद स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे खड़ी एक कार, थार और एक महंगी बाइक को किसी व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद वाहन मालिक ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

दरअसल यह घटना रात करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। गणेश उत्सव के कारण इलाके में पंडाल और भीड़ थी, जिससे वाहन मालिक मुकेश कुमार देवांगन को अपनी गाड़ियां घर के पास खड़ी करने की जगह नहीं मिली ।इसलिए उन्होंने अपनी गाड़ियां एक परिचित के ऑफिस परिसर के बाहर खड़ी की थी।सुबह जब घटना की जानकारी मिली, तो आसपास के लोगों ने मुकेश कुमार देवांगन को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर वाहनों से धुआं निकल रहा था। आग की वजह से आसपास के बिजली के तार भी प्रभावित हुए हैं। हालाकि,आग लगाने का कारण और आरोपी कौन है, यह अभी साफ नहीं हो सका है।वाहन मालकि के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हालाकि, पुलिस ने अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान की पुष्टि नहीं की है, और वाहन मालिक ने भी किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है।मुकेश कुमार देवांगन ने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामले की पूरी जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी से सिर्फ वाहनों को ही नुकसान नहीं हुआ, बल्कि आसपास का इलाका भी प्रभावित हुआ है।पुलिस अब शिकायत और मौके से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *