Blog

ढाबों में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, 2 संचालक गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी पुलिस ने ढाबों में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले 2 संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 32 पाव देशी शराब और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल कीमत 10,560 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुखबिर सक्रिय किए गए थे। 16 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि भरनी क्षेत्र के हॉलिडे इन ढाबा और मम्मी द ढाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।

सूचना पर अधिकारियों को अवगत कराने के बाद सकरी पुलिस ने दोनों ढाबों में दबिश दी। हॉलिडे इन ढाबा से 32 पाव देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 2,560 रुपये है। वहीं मम्मी द ढाबा से 5 बोतल मैकडॉवेल, 3 बोतल सिग्नेचर और 1 बोतल रॉयल चैलेंज बरामद की गई। अंग्रेजी शराब की कीमत 8,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने हॉलिडे इन ढाबा संचालक श्यामकुमार जायसवाल (45), निवासी सीआरपीएफ गेट के सामने भरनी और मम्मी द ढाबा संचालक नवीन श्रीवास (31), निवासी बन्नाक चौक सिरगिट्टी को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *