इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह के एक सदस्य को मुंबई से गिरफ्तार करने मे मिली सफलता….पीड़ितों से ठगी की रकम से ही क्रिप्टोकरेंसी USDT खरीदकर उसे भेजा जा रहा था काम्बोडिया चाइनीज़ के पास

कुछ दिन पूर्व भी इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह के 4 लोगो पर कार्यवाही कर किया था बड़ा खुलासा
इंटरनेशनल साइबर ठगों के गिरोह द्वारा कम्बोडिया स्थित स्कैम सेंटर मे SHADI.COM प्लेटफर्म एवं ADONI One ग्रुप, CISCO आदि फर्जी इन्वेस्टमेन्ट कंपनी के नाम से किया जाता था भारतीयों से ठगी
60 से अधिक बैंक खातों में 5 करोड़ से अधिक लेनदेन कर लोगों को लगाया है चुना
सायबर सेल राजनांदगांव और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
राजनांदगांव। प्रार्थी रूपेश साहू संचालक च्वाईस सेंटर स्टेशन रोड निवासी लखोली राजनांदगांव ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बैंक ऑफ बड़ोदा स्थित बैंक खाता में दिनांक 22.12.2024 को राजनांदगांव निवासी आशुतोष शर्मा के द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक कही से ठगी गई रकम कुल 90000/- रूपये को मंगाने से प्रार्थी का उक्त बैंक खाता फ्रीज हो गया है। प्रार्थी की सूचना पर आरोपी आशुतोष शर्मा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 33/25 धारा 318(4) बीएनएस, 66(सी) आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वर्तमान में बढ़ रहे सायबर अपराधों में म्यूल बैंक एकाउण्ट के उपयोग को देखते हुए कड़ी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह एवं प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतातलाश करने हेतु टीम गठित किया गया। पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम आरोपी आशुतोष शर्मा से कड़ाई से पूछताछ की गई। आशुतोष शर्मा के मेमोरण्डम के आधार पर मामले में 3 आरोपी 1-श्रेणिक कुमार सांघवी पिता नरेश भाई सांघवी उम्र 24 साल, निवासी 204/सी राजारतन अपार्टमेंट कोसाम्बा रोड बिहाइन्ड श्रॉफ चाल वलसाड, जलाराम पुलिस चौकी जिला वलसाड गुजरात को वलसाड गुजरात से एवं अन्य आरोपी 2- शुभम तिवारी पिता अवधेश तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी रामनगर, जेल रोड़ वार्ड नं. 21 डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को डोंगरगढ़ से 3-दीपक नरेडी पिता गणेश नरेड़ी, उम्र 27 साल, निवासी ग्राम बसंतपुर, पुलिस चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को उसके निवास से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध पृथक से धारा 319, 317 (4), 112, 61 बीएनएस व धारा 66 (सी) आई.टी.एक्ट जोडी गई है। उक्त तीनों आरोपी को दिनांक 31.01.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आरोपी श्रेणिक उर्फ अजय मेहेर निवासी वलसाड गुजरात के मेमोरण्डम के आधार पर कम्बोडिया स्कैम (ठगी) सेंटर के लिये भारत में रहकर ठगी हेतु विभिन्न बैंक खाता प्रोवाइड कराने तथा ठगी से प्राप्त उन्हीं भारतीय रकम से क्रिप्टोकरेंसी- USDT(U.S DOLLAR TETHER) खरीकर वापस कम्बोडिया साइबर ठगों को ट्रांसफर करने का काम कर गिरोह में शामिल आरोपी रोहित महेश कुमार वीरवानी पिता महेश कुमार संजनमल वीरवानी को साइबर टीम द्वारा
शाम मुंबई के अंधेरी जोगेश्वरी वेस्ट से हिरासत में लेकर राजनांदगाव लाकर गिरफ्तार कर आरोपी का न्यायालय के अनुमति प्राप्त कर पुलिस रिमांड लिया गया इस दौरान पूछताछ पर आरोपी रोहित महेश कुमार वीरवानी द्वारा योजनाबद्ध तरीके सेकम्बोडिया स्कैम (ठगी) सेंटर में काम करने वाले अपने भारतीय व चाईनीज साथियो के साथ मिलकर ऑनलाइन ठगी हेतु भारतीय बैंक खाता उपलब्ध कराने का काम करना तथा जब ठगी का रकम उन बैंक खातों में प्राप्त होने पर उसे आरोपी रोहित वीरवानी द्वारा एटीएम से नगद निकाल कर उन्हीं पैसों से क्रिप्टोकरेंसी- USDT खरीदकर वालेट के माध्यम से अपने भारतीय व चाईनीज साथियों तक कम्बोडिया भेजने का काम’’ करना स्वीकार किया गया। आरोपियों द्वारा कम्बोडिया स्थित स्कैम सेंटर मे SHADI.COM प्लेटफर्म एवं ADONI One ग्रुप, CISCO आदि फर्जी इन्वेस्टमेन्ट कंपनी के नाम से भारतीयों को ठगी का काम करता था। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग एंड्राईड मोबाईल सेट व 04 नग एटीएम कार्ड जप्त किया गया है।
प्रकरण में उपरोक्त साइबर ठग गिरोह में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।