महिला के सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर पार
सरकंडा थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। महिला अपने मां से मिलने मयके चली गई और पति मकान में ताला लगाकर गांव चला गया। इस दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान का फायदा उठाकर ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नगदी पांच हजार रुपए चोरी कर भाग गया। जेवर की कीमत 25 हजार रुपए है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि सिटी पार्क कनक वाटिका मोपका निवासी प्रियंका भदराजा बीते 4 जनवरी को अपने मां घर चली गई थी। उसका पति प्रमोद रात्रे 5 जनवरी की शाम 5 बजे घर में ताला लगाकर जयराम नगर चले गए थे। 12 जनवरी की सुबह 11.30 बजे महिला के पड़ोसी श्याम लाल साहू ने फोन कर मकान का ताला टूटने की सूचना दी। वहां से महिला अपने भाई प्रशांत भदराजा के साथ घर आई। तब बाहर के गेट का ताला लगा हुआ था और अंदर मकान का ताला टूटा मिला। दोनों कमरे की आलमारी का सामान बिखरा हुआ था। लॉकर से चांदी का सिक्का, चांदी का ब्रेसलेट, चांदी की दो सेट चुड़ी, सोने का टाप्स व नदगी 5 हजार रुपए चोरी हो गई थी। जेवर की कीमत 25 हजार रुपए है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।